Meerut News: राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट स्थगित
मेरठ। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने 20वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट (एनआईडीजेएएम) 2026 को स्थगित कर दिया है। यह प्रतियोगिता 14 से 16 नवंबर तक तेलंगाना के हैदराबाद स्थित वॉक्सन यूनिवर्सिटी में होनी थी। फेडरेशन ने पांच नवंबर को सर्कुलर जारी कर अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते प्रतियोगिता स्थगित करने की जानकारी दी है। जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि एएफआई के कार्यवाहक सचिव जी. श्रीनिवास पटनायक की ओर से जारी सर्कुलर में बताया गया कि प्रतियोगिता की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। वहीं, प्रतियोगिता स्थगित होने से संबंधित मुआवजे का भुगतान एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में मेरठ से भी काफी संख्या में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 18:53 IST
Meerut News: राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट स्थगित #NationalInter-DistrictJuniorAthleticsMeetPostponed #SubahSamachar
