Gorakhpur News: गोरखपुर से नवीन करेंगे सियासी शंखनाद, जुटेंगे दिग्गज
चार नवंबर को लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्रा, युवा संवाद और जनसभा करेंगेमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहेंगे मौजूदएमपी इंटर कॉलेज में सुबह 10:30 बजे जनसभा को करेंगे संबोधितजिला परिषद गेट से काली मंदिर, गोलघर तक निकालेंगे पदयात्रासंवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन चार नवंबर को गोरखपुर से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान का सियासी शंखनाद करेंगे। इस दौरान पदयात्रा, युवा संवाद और जनसभा के साथ प्रबुद्धजनों से बैठक कर विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहेंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। अभियान के तहत पदयात्रा के जरिये आमजन तक पहुंचने, युवा संवाद के माध्यम से युवाओं को जोड़ने और जनसभा के जरिये पार्टी का संदेश पहुंचाने की तैयारी है। इसके अलावा प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर सामाजिक और बौद्धिक वर्ग से संवाद किया जाएगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष चार नवंबर को एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे एमपी इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा के समापन के बाद वह जिला परिषद गेट के सामने वाले गेट से निकलकर काली मंदिर, गोलघर तक पदयात्रा करेंगे। यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद युवा संवाद के लिए योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह रवाना होंगे। महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि अभियान की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 31, 2026, 02:57 IST
Gorakhpur News: गोरखपुर से नवीन करेंगे सियासी शंखनाद, जुटेंगे दिग्गज #NaveenToSoundThePoliticalBugleFromGorakhpur;StalwartsToGather #SubahSamachar
