यूपी में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के समीप रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर से मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को गोली लगी। पुलिस टीम उसे अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, बृजेश गंझू पुत्र पंचू गंझू निवासी लूटू, थाना लवलंग, जनपद चतरा (झारखंड) रविवार सुबह अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से टेंगरा मोड़ होते हुए रामनगर की ओर से मुगलसराय जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस और यूपी एटीएस की टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस टीम को देखते ही बृजेश मोटरसाइकिल से कूदकर फायरिंग करते हुए भागने लगा। इसके बाद पुलिस और एटीएस टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से वह घायल हो गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 20, 2026, 08:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar