बंगाल में NDA ने दिखाई ताकत: मंच पर 30+ नेता, पीएम ने शुभेंदु की पीठ थपथपाई, योगी ने भगवा अंगवस्त्र पहनाया

ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने शुभेंदु अधिकारी के साथ मंच के नजदीक तक रोड शो किया। शुभेंदु खुद भगवा रंग के कुर्ते में थे। प्रधानमंत्री जैसे ही मंच पर पहुंचे, एनडीए और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की कतार नजर आई। कई राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए के वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद थे। यहां प्रधानमंत्री ने बंगाल भाजपा के सबसे पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को गलाकर उनके पैर छुए। शपथ ग्रहण होने के बाद शुभेंदु सभी नेताओं का अभिवादन करते हुए प्रधानमंत्री के पास तक आए। उन्होंने झुककर प्रधानमंत्री को प्रणाम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी पीठ थपथपाई और कान में कुछ कहा। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुभेंदु अधिकारी की छह बार पीठ थपथपाई। जब शुभेंदु योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचे तो योगी ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र पहुंचाया। मंच पर ये नेता रहे मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी असम से हिमंत बिस्व सरमा आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नगालैंड के सीएम नेफ्यू रियो महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जीतनराम मांझी त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान राकांपा प्रमुख सुनेत्रा पवार राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल रालोद नेता जयंत चौधरी टीडीपी नेता और केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू आजसू के नेता सुदेश महतो बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह 'ललन' पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बंगाल भाजपा की नेता अग्निमित्रा पॉल अभिनेता और बंगाल भाजपा के नेता मिथुन चक्रवर्ती बंगाल भाजपा के सबसे पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार (प्रधानमंत्री उनके पास आकर रुके और उन्हें गलाकर पैर छुए।) आरपीआई नेता रामदास अठावले अपना दल नेता अनुप्रिया पटेल

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 09:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



बंगाल में NDA ने दिखाई ताकत: मंच पर 30+ नेता, पीएम ने शुभेंदु की पीठ थपथपाई, योगी ने भगवा अंगवस्त्र पहनाया #IndiaNews #National #SubahSamachar