नीट: पेपर लीक में पूरक आरोप-पत्र दाखिल, सरकार-एनटीए का एक भी कर्मचारी नामजद नहीं

नीट यूजी-2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बुधवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में पूरक आरोपपत्र दाखिल किया। इसमें महाराष्ट्र के नांदेड़ निवासी शेषराव बजरंग सूर्यवंशी उर्फ राज सूर्यवंशी को आरोपी बनाया गया है। मामले में दाखिल इस पूरक आरोपपत्र में भी न तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के किसी कर्मचारी और न ही किसी अन्य सरकारी कर्मचारी को आरोपी बनाया गया है। सीबीआई के मुताबिक, सूर्यवंशी मुख्य आरोपी शुभम खैरनार के करीबी सहयोगी है। उस पर खैरनार के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले लीक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने और उनके परिजनों से पैसे वसूलने का आरोप है। एजेंसी का दावा है कि अभ्यर्थियों को नांदेड़ में एक स्थान पर एकत्र किया गया था और भुगतान सुनिश्चित करने के लिए उनके मूल दस्तावेज अपने पास रखे गए थे। सूर्यवंशी को 2 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। वह इस मामले में 14वां आरोपी हैं। इससे पहले भी सीबीआई ने 13 आरोपियों के खिलाफ मुख्य आरोपपत्र दाखिल किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 04:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




नीट: पेपर लीक में पूरक आरोप-पत्र दाखिल, सरकार-एनटीए का एक भी कर्मचारी नामजद नहीं #IndiaNews #National #Neet #NeetPapaerLeak #SubahSamachar