नीट एसएस 2026 का नोटिस जारी: आज से आवेदन शुरू, कब होगी परीक्षा, क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न; पढ़ें पूरी जानकारी
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट एसएस 2026 का सूचना बुलेटिन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अक्तूबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 रात 11:55 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। नीट एसएस देशभर में डीएम, एमसीएच और DrNB सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली पात्रता-सह-रैंकिंग परीक्षा है। यह परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा पैटर्न, शुल्क और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर देख लें। NEET SS 2026: नोट करें सभी महत्वपूर्ण तारीखें एनबीईएमएस ने 29 अक्तूबर 2026 को सूचना बुलेटिन प्रकाशित किया है। इसी के साथ पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 18 नवंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन में सुधार के लिए 20 से 23 नवंबर 2026 तक का समय मिलेगा। सिटी स्लिप 30 नवंबर को जारी होगी और नीट एसएस का एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2026 को जारी किया जाएगा। परीक्षा 11 और 12 दिसंबर को अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होगी।परिणाम 12 जनवरी 2027 तक घोषित किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम तारीख ऑनलाइन आवेदन शुरू 29 अक्तूबर 2026, दोपहर 3 बजे आवेदन की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026, रात 11:55 बजे आवेदन में सुधार की विंडो 20 से 23 नवंबर 2026 फोटो और अन्य इमेज में सुधार 28 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 परीक्षा शहर की जानकारी 30 नवंबर 2026 कंप्यूटर आधारित डेमो टेस्ट 30 नवंबर से एडमिट कार्ड जारी 7 दिसंबर 2026 परीक्षा की तारीख 11 और 12 दिसंबर 2026 रिजल्ट जारी होने की संभावित समयसीमा 12 जनवरी 2027 तक आवश्यक पीजी योग्यता की कट-ऑफ तारीख 31 जनवरी 2027 NEET SS 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन नीट एसएस 2026 के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डिग्री या प्रोविजनल पास सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसमें MD, MS, DNB या समकक्ष मान्य योग्यता शामिल है। उम्मीदवार को यह योग्यता 31 जनवरी 2027 तक प्राप्त कर लेनी चाहिए। इस तारीख के बाद योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवारों की पात्रता प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा: उम्मीदवार के पास नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) या स्टेट मेडिकल काउंसिल (SMC) का स्थायी या अस्थायी पंजीकरण होना चाहिए। परीक्षा केंद्र और काउंसलिंग के दौरान पंजीकरण का प्रमाण प्रस्तुत करना पड़ सकता है। सूचना बुलेटिन के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं है। विदेशी नागरिक और OCI कार्डधारक निर्धारित नियमों व शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। बुलेटिन में कुछ योग्यताओं और पहले से सुपर स्पेशियलिटी कोर्स कर चुके उम्मीदवारों के लिए प्रतिबंध भी दिए गए हैं। आवेदन से पहले संबंधित नियम पढ़ना जरूरी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 11:59 IST
नीट एसएस 2026 का नोटिस जारी: आज से आवेदन शुरू, कब होगी परीक्षा, क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न; पढ़ें पूरी जानकारी #Education #National #NeetSs2026 #Nbems #SubahSamachar
