Aligarh News: आज अलीगढ़ होकर चलेगी नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली से हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन अलीगढ़ जंक्शन से होकर संचालित होगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे एनसीआर की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह के अनुसार ट्रेन संख्या 04048 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 28 मई को नई दिल्ली से रात 08:15 बजे रवाना होकर गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, प्रयागराज व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए अगले दिन हावड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन अलीगढ़ जंक्शन पर रात 09:50 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 09:52 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04047 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 30 मई को हावड़ा से चलेगी और अलीगढ़ जंक्शन पर सुबह 07:58 बजे पहुंचेगी व 8:00 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 02:53 IST
Aligarh News: आज अलीगढ़ होकर चलेगी नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन #AligarhNews #Train #Railways #SubahSamachar
