हिमकेयर की जगह नई योजना: सर्जरी, 280 दवाएं निशुल्क, एआई पकड़ लेगा फर्जी क्लेम

हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर की जगह नवंबर से नई स्वास्थ्य बीमा योजना लागू होने जा रही है। इस योजना में प्रदेश के पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने योजना को लागू करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार कर लिया है। अगले सप्ताह बीमा कंपनियों से योजना के संचालन के लिए आवेदन मांगे जाने की तैयारी है। नई स्वास्थ्य बीमा योजना में उपचार का दायरा बढ़ाया गया है। इसमें 280 आवश्यक दवाओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा सर्जरी से संबंधित सभी तरह के ऑपरेशन को भी बीमा कवर में लाने का प्रावधान किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 07, 2026, 22:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमकेयर की जगह नई योजना: सर्जरी, 280 दवाएं निशुल्क, एआई पकड़ लेगा फर्जी क्लेम #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Himcare #HimachalHealthInsurance #SubahSamachar