Una News: ऊना के 17 वार्डों में लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें

पुरानी और खराब लाइटें भी बदलेगा नगर निगम, जल्द शुरू होगा कामसंवाद न्यूज एजेंसीऊना। शहर की सड़कों और गलियों को रात के समय रोशन करने के लिए नगर निगम नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की तैयारी कर रहा है। शहर के सभी 17 वार्डों में लाइटें लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही लंबे समय से खराब पड़ी और पुरानी हो चुकी स्ट्रीट लाइटों को बदलने का काम भी किया जाएगा। इससे शहर के विभिन्न हिस्सों में रात के समय रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।नगर निगम क्षेत्र में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब होने या पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर गलियों, संपर्क मार्गों और रिहायशी क्षेत्रों में रात के समय आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कत होती है। ऐसे में नई लाइटें लगाने और खराब लाइटों को बदलने का कार्य पूरा होने से लोगों को राहत मिल सकती है। इसके तहत जरूरत के अनुसार नए स्थानों पर लाइटें लगाने के साथ पुरानी और खराब लाइटों को बदलने पर भी ध्यान दिया जाएगा। शहर में बेहतर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था होने से पैदल चलने वाले लोगों, वाहन चालकों और दुकानदारों को सुविधा मिलेगी। साथ ही अंधेरे वाले स्थानों पर आवाजाही करने में होने वाली परेशानी भी कम होगी।कोटऊना शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए जल्द ही कार्य शुरू होगा। स्थान चयनित कर इन लाइटों को लगाया जाएगा। -पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 25, 2026, 18:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: ऊना के 17 वार्डों में लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें #NewStreetlightsWillBeInstalledInThe17WardsOfUna. #SubahSamachar