Noida News: जिम्स में नई तकनीक से आसान होगी संक्रमण की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी-ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में संक्रमण से जुड़ी बीमारियों की जांच और चिकित्सा अनुसंधान को मजबूती देने के लिए आधुनिक बायोफायर फिल्म एरे सिस्टम स्थापित किया गया है। इस अत्याधुनिक तकनीक की मदद से एक ही जांच में संक्रमण फैलाने वाले कई प्रकार के रोगाणुओं की पहचान की जा सकेगी।संस्थान के चिकित्सा अनुसंधान विभाग के अनुसार, यह मशीन कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत उपलब्ध कराई गई है। मल्टीप्लेक्स पीसीआर तकनीक पर आधारित यह सिस्टम संक्रमण की जांच को तेज और प्रभावी बनाने में मदद करेगा।नई सुविधा से रोगाणुओं की समय पर पहचान करने और मरीजों के उपचार संबंधी निर्णय लेने में चिकित्सकों को सहायता मिलेगी। इसके अलावा, आणविक स्तर पर होने वाले शोध को भी बढ़ावा मिलेगा। जिम्स में इस आधुनिक उपकरण की स्थापना को जांच सुविधाओं के विस्तार और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 20:46 IST
Noida News: जिम्स में नई तकनीक से आसान होगी संक्रमण की जांच #NewTechnologyAtJIMSWillMakeInfectionTestingEasier #SubahSamachar
