Updates: गुजरात में पेट्रोल-डीजल के स्टॉक पर्याप्त; अमित शाह बोले- पंजाब के सुसाइड मामले में CBI जांच को तैयार

पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों के बीच गुजरात सरकार, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने संयुक्त बयान जारी किया है। उन्होंने राज्य भर में पर्याप्त ईंधन स्टॉक उपलब्ध होने का आश्वासन दिया।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव मोना खांधार ने बताया कि सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है। उन्होंने नागरिकों से घबराने या लंबी कतारें न लगाने की अपील की। राज्य के पास पर्याप्त बफर स्टॉक भी है। खांधार ने कमी की खबरों को केवल अफवाह बताया। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के राज्य नोडल अधिकारी संजीव बेहेरा ने भी सभी डिपो और टर्मिनलों पर पर्याप्त स्टॉक की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि ईंधन आवश्यकतानुसार उपलब्ध रहेगा। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि तेल कंपनियों ने आपूर्ति के घंटे बढ़ाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया की अफवाहों पर भीड़ न लगाने का आग्रह किया। जानबूझकर पंप बंद रखने वाले डीलरों पर कानूनी कार्रवाई होगी। गृह मंत्री शाह ने सीबीआई जांच का आश्वासन दिया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा की मौत मामले में सीबीआई जांच के लिए तैयार होने की बात कही है। शाह ने कहा कि पूरे मामले की जांचकेंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी जा सकतीहै। बता दें किरंधावा ने पूर्व मंत्री ललजीत सिंह भुल्लर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी।अमृतसर के कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया था। शाह ने पंजाब के सांसदों से औपचारिक अनुरोध पर तुरंत सीबीआई जांच का आश्वासन दिया। पंजाब पुलिस ने सोमवार को ललजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि भुल्लर पर आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी देने की धाराएं लगेंगी। पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन यूनियन ने भी न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भुल्लर के इस्तीफे के बाद भ्रष्टाचार पर कोई समझौता न करने की नीति दोहराई। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए समान है। मुख्यमंत्री मान ने शनिवार को भुल्लर का इस्तीफा स्वीकार किया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 24, 2026, 07:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



Updates: गुजरात में पेट्रोल-डीजल के स्टॉक पर्याप्त; अमित शाह बोले- पंजाब के सुसाइड मामले में CBI जांच को तैयार #IndiaNews #National #SubahSamachar