न्यूज डायरी: वीबी-जी राम जी में फर्जीवाड़े पर शिवराज सख्त, यूपीआई एमडीआर पर कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन

यूपीआई पर एमडीआर चार्ज को लेकर कांग्रेस ने देशव्यापी आंदोलन का एलान किया है। इसे लेकर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अहम बैठक भी की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिकी भुगतान कंपनियों के दबाव में घुटने टेक दिए हैं और भारत के लोगों की गाढ़ी कमाई को लूटने के लिए भुगतान शुल्क पर कर लगाकर उन्हें सजा दे रही है, इसलिए पार्टी जनता की इस लड़ाई को जनता के साथ लड़ेंगी। इसके तहत पार्टी जन आंदोलन करने की तैयारी कर रही है और जल्द ही इसकी व्यापक रूपरेखा साझा करेगी। इसमें ब्लॉक से लेकर संसद तक आंदोलन चलेगा। नुक्कड़ सभाएं होंगी। ज्ञापन अभियान चलाकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। कांग्रेस दुकानदारों और लोगों को सरकार की इस लूट पर जागरूक करेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 18, 2026, 04:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




न्यूज डायरी: वीबी-जी राम जी में फर्जीवाड़े पर शिवराज सख्त, यूपीआई एमडीआर पर कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन #IndiaNews #National #NewsUpdates #Upi #Mdr #Congress #SubahSamachar