News Updates: ओडिशा के जाजपुर में फैला डायरिया का प्रकोप, एक की मौत; 10 लोग बीमार
ओडिशा के जाजपुर जिले में डायरिया का प्रकोप फैल गया है, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग बीमार पड़ गए हैं। डायरिया धर्मशाला ब्लॉक के अंजीरा पंचायत के बौंसाडोला गांव में फैला। मृतक की पहचान 36 वर्षीय बादल मोहंती के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधवार रात सबसे पहले बादल मोहंती को डायरिया के लक्षण दिखने पर धर्मशाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। उसी रात गांव के दो अन्य लोगों को भी इसी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद गुरुवार को उसी गांव के आठ और लोग बीमार होने पर सीएचसी में भर्ती हुए। हालांकि इलाज के दौरान बादल मोहंती की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित 10 लोगों में से चार को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि छह अन्य मरीजों का इलाज धर्मशाला सीएचसी में जारी है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। स्थिति का जायजा लेने के लिए जाजपुर के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार मिश्रा शुक्रवार को गांव पहुंचे। जिला स्वास्थ्य विभाग का प्राथमिक अनुमान है कि यह प्रकोप दूषित पानी के सेवन के कारण फैला है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 11, 2026, 02:43 IST
News Updates: ओडिशा के जाजपुर में फैला डायरिया का प्रकोप, एक की मौत; 10 लोग बीमार #IndiaNews #National #TodayNews #SubahSamachar
