Gurugram News: गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड धंसने के बाद एनएचएआई ने की बैरिकेडिंग
जीएमडीए और एनएचएआई मिलकर करेंगे सीवर लाइन का समाधान- सीआईपी तकनीक से सीवर लाइन को किया जाएगा ठीक, जीएमडीए को दिया एस्टिमेटअमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। सोहना रोड स्थित एसडी आदर्श स्कूल के सामने गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड धंसने के बाद एनएचएआई ने बैरिकेड्स लगाए हैं। बैरिकेड्स लगाकर बायी तरफ की लेन को बंद किया गया है और यहां पर दो लेन से वाहनों का संचालन होने रहा है। करीब दो हजार करोड़ रुपये की लागत से बने इस एलिवेटेड रोड पर बार-बार सड़क धंसने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सीवर व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एनएचएआई द्वारा क्योर्ड इन प्लेस पाइप (सीआईपीपी) तकनीक से सीवर लाइन को ठीक किया जाएगा। एनएचएआई नेजीएमडीए को सीआईपीपी के लिए एस्टिमेट दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) व गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के अधिकारी एलिवेटेड रोड के नीचे गुजर रही सीवर लाइन को लेकर मंथन कर रहे हैं। सड़क धंसने के पीछे मुख्य वजह एलिवेटेड रोड के नीचे करीब तीन दशक पुरानी सीवर लाइन में रिसाव, जमीन के नीचे मिट्टी का कटाव या निर्माण कार्य में खामी बताई जा रही हैं। तीन दिन पहले एसडी आदर्श स्कूल के सामने गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड धंस गई थी। गनीमत रही कि एलिवेटेड रोड पर बने इस गड्ढे में कोई वाहन नहीं फंसा, नहीं तो काेई बड़ा हादसा हो सकता था। सातवीं बार धंसी है सड़कगुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड पर रोड पर छह बाद सड़क धंसने के बावजूद एनएचएआई और जीएमडीए की ओर को ठोस कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में सातवीं बार सड़क धंस गई, जिस जगह पर बार-बार सड़क धंस रही है, वहां नीचे काफी पुरानी सीवर लाइन है। ऐसे में सीवर लाइन को सही ढंग से बनाकर सड़क धंसने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। सिर्फ गड्ढा भरने के कुछ समय बाद फिर से सड़क धंसने की समस्या होगी।------------------------------------क्योर्ड इन प्लेस पाइप (सीआईपीपी) तकनीक के माध्यम से सीवर लाइन संबंधी कार्य कराया जाएगा, ताकि दोबारा से एलिवेटेड रोड धंसने की समस्या न हो। जीएमडीए अधिकारियों के साथ कार्य को लेकर समन्वय किया जा रहा है। जल्द ही धंसी हुई सड़क को ठीक कराया जाएगा, ताकि एलिवेटेड रोड पर वाहनों सुचारू संचालन हो सके। - योगेश तिलक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 17:30 IST
Gurugram News: गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड धंसने के बाद एनएचएआई ने की बैरिकेडिंग #NHAIInstallsBarricadesFollowingTheCavingInOfTheGurugram-SohnaElevatedRoad. #SubahSamachar
