Kangra News: निखिल ने करनाल में पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल
सुलह (कांगड़ा)। जिला के सुलह के निखिल गौतम ने अपनी मेहनत और ताकत के दम पर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। निखिल ने हरियाणा के करनाल में 22 से 24 अक्तूबर तक आयोजित हुई राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में हरियाणा सहित कई राज्यों के 200 से अधिक नामी खिलाड़ियों ने भाग लिया था।प्रतियोगिता में कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन 90 किलोग्राम भार वर्ग में सुलह के निखिल गौतम ने अपने बेहतरीन खेल कौशल, दमखम और तकनीक से सभी विरोधियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। निखिल की इस बड़ी उपलब्धि पर प्रतियोगिता स्थल पर ही उन्हें सम्मानित किया गया। असंध विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेंद्र राणा ने निखिल गौतम को प्रशंसा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 00:47 IST
Kangra News: निखिल ने करनाल में पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल #NikhilWonAGoldMedalAtThePowerliftingChampionshipInKarnal. #SubahSamachar
