Nitish Kumar Rajya Sabha Candidate: नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं, बिहार के CM को लेकर अटकलों का बाजार गर्म

Nitish Kumar Rajya Sabha Candidate: नीतीश कुमार बिहार का मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की जारी हो रही सूची के बीच आ रही राजनीतिकखबरों में नीतीश की भावी सियासी पारी को लेकर में बड़ा दावा किया जा रहा है। बिहार की राजनीति से जुड़े जानकारों की कयासबाजी के मुताबिक नीतीश के बेटे निशांत को राज्य में बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी देने की तैयारियां की जा रही है। निशांत के जिम्मेदारी संभालने के बाद नीतीश अपनी नई संसदीय पारी शुरू कर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में उनकी राजनीतिक पार्टी- जनता दल यूनाइटेड (JDU) की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जदयू ने दो नेताओं को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी इससे पहले मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिएभारतीय जनता पार्टी ने नौ प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इस सूची में बिहार से आने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम भी शामिल है। जनता दल यूनाइटेड की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को प्रत्याशी बनाए जाने की खबर है। इनके अलावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की तरफ से राज्यसभा भेजने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बिहार से राज्यसभा प्रत्याशियों की ये खबरें भी पढ़ें- Rajya Sabha Election: बिहार से राज्यसभा के उम्मीवार बनाए गए शिवेश कुमार को जानिए, भाजपा ने क्यों खेला दांव Rajya Sabha Election: जदयू की सूची बाकी, एनडीए का तीसरा प्रत्याशी तय; उपेंद्र कुशवाहा लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव क्या विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद बदली सियासत गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की घोषणा के बाद से ही बिहार में बड़े स्तर पर राजनीतिक बदलाव की कयासबाजी हो रही है। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद से ही प्रदेश के राजनीतिक पंडित इस बात पर माथापच्ची कर रहे हैं कि क्या पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में केंद्रीय रेल मंत्री का दायित्व संभाल चुके नीतीश कुमार एक बार फिर दिल्ली की संसदीय पारी शुरू कर सकते हैं। हालांकि, इस मामले में एनडीए और जदयू की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 16:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Nitish Kumar Rajya Sabha Candidate: नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं, बिहार के CM को लेकर अटकलों का बाजार गर्म #IndiaNews #National #Bihar #SubahSamachar