Mandi News: अब नीली वर्दी में नजर आएंगे सफाई मित्र
स्वच्छता व्यवस्था को पहचान के लिए नगर निगम की पहल संवाद न्यूज एजेंसीमंडी। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई पहचान देने के लिए नगर निगम मंडी ने पहल की है। अब नगर निगम के करीब 200 सफाई कर्मचारी एक समान नीली वर्दी में नजर आएंगे। यह वर्दी न केवल उनकी पहचान को मजबूत करेगी, बल्कि उनके कार्य के प्रति सम्मान भी दर्शाएगी।नगर निगम के 15 वार्डों में तैनात सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। नई वर्दी का डिजाइन आधुनिक रखा गया है और इस पर नगर निगम का लोगो और नाम अंकित है। वर्दी पहनकर कर्मचारी किसी पेशेवर टीम की तरह नजर आएंगे, जिससे उनमें आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का भाव भी बढ़ेगा। स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने कूड़ा एकत्रीकरण एवं निष्पादन नियम-2026 के तहत कड़े प्रावधान लागू किए हैं। अब हर घर और व्यावसायिक संस्थान के लिए कचरे को गीला, सूखा और हानिकारक श्रेणियों में अलग-अलग करना अनिवार्य होगा।इसके अलावा कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की जीपीएस ट्रैकिंग की जाएगी, जिससे शहर का कोई भी हिस्सा छूट न जाए। शिकायत निवारण को आसान बनाने के लिए हर वार्ड में सफाई निरीक्षकों के नाम और मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए गए हैं, जिससे लोग सीधे संपर्क कर सकें।सफाई कर्मचारियों को वर्दी देना उनके प्रति सम्मान का प्रतीक है। नियम-2026 के माध्यम से मंडी को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।रोहित राठौर, आयुक्त, नगर निगम मंडी
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 17:42 IST
Mandi News: अब नीली वर्दी में नजर आएंगे सफाई मित्र #NowSafaiMitraWillBeSeenInBlueUniform #SubahSamachar
