Kurukshetra News: शादी के 12 दिन बाद ही सड़क हादसे में गई एनआरआई की जान
इस्माईलाबाद। नेशनल हाईवे-152 डी पर शुक्रवार देर रात को हुए सड़क हादसे में 26 वर्षीय एनआरआई युवक गौरव कुमार उर्फ साहिल की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। साहिल न्यूजीलैंड में चालक का काम करता था। वह अपने घर खरींडवा गांव में सगाई के लिए आया था। 19 अप्रैल को परिवार ने सगाई के साथ ही उसकी शादी पंजाब के बठिंडा की युवती से कर दी। घर में नई बहू के आने की खुशियां थी और जल्द ही उसे न्यूजीलैंड ले जाने की तैयारियां चल रही थी।इसी सिलसिले में साहिल पत्नी के दस्तावेज तैयार करवाने पिहोवा तहसील में गया हुआ था। काम पूरा कर जब वह अपने दोस्त अंकित के साथ रात करीब 10:30 बजे घर लौट रहा था, इस दौरान जमींदारा ढाबा के पास उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही साहिल का परिवार मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने साहिल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।मां का दर्द, अभी तो बेटे से जी भरकर बात भी नहीं हुई थी : साहिल की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां बेटे की तस्वीर सीने से लगाकर बिलखती रही है कि अभी तो वह विदेश से आया था, ढंग से बात भी नहीं कर पाई। उसकी शादी की खुशियां भी पूरी नहीं मना पाई। भगवान ने यह क्या कर दिया। संवाद कुरुक्षेत्र। मृतक गौरव। फाइल फोटो
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 03:17 IST
Kurukshetra News: शादी के 12 दिन बाद ही सड़क हादसे में गई एनआरआई की जान #NRIDiesInRoadAccident12DaysAfterMarriage #SubahSamachar
