हनी ट्रैप में फंसे एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग: चीनी महिला पर खुफिया जानकारी देने का आरोप; क्या है मामला?
दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग चीनी जासूसी का शिकार हो गए हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि एक चीनी महिला ने हुआंग से बेहद करीबी रिश्ते बनाए और वह बीजिंग को एनवीडिया से जुड़ी अहम जानकारियां दे रही थी। खुफिया एजेंसियों ने महिला की पहचान ऐलिस हुआंग के रूप में की है। हुआंग सिंगापुर स्थित क्लाउड डेटा सेंटर कंपनी 'मेगास्पीड' में एक शीर्ष कार्यकारी के पद पर तैनात थी। अमेरिकी वाणिज्य विभाग पिछले कुछ समय से मेगास्पीड कंपनी की जांच कर रहा था। अमेरिकी अधिकारियों को शक था कि यह कंपनी अमेरिका द्वारा चीन पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों को दरकिनार करके एनवीडिया के एडवांस एआई चिप्स को अवैध रूप से बीजिंग तक पहुंचाने का काम कर रही है। खुफिया निगरानी में खुलासा अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने ऐलिस हुआंग की गतिनिधियों की बारीकी से निगरानी शुरू की, तो पता चला कि वह सीधे चीनी खुफिया तंत्र के लिए काम कर रही है। इसी दौरान पता चला कि हुआंग ने एनवीडिया के सीईओ के साथ काफी करीबी संबंध स्थापित कर लिए थे। अस्थिरता से बचने के लिए ट्रंप ने की मामले की अनदेखी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक साल पहले ही खुफिया रिपोर्ट की जानकारी दी गई थी। लेकिन उन्होंने इस पर कोई कड़ा एक्शन नहीं लिया। ट्रंप अमेरिकी शेयर बाजार पर संभावित असर को देखते हुए एनवीडिया के चिप्स की बिक्री में कोई बाधा नहीं डालना चाहते थे। साथ ही वे चीन के साथ रिश्तों को और तनावपूर्ण बनाने से बच रहे थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 05:22 IST
हनी ट्रैप में फंसे एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग: चीनी महिला पर खुफिया जानकारी देने का आरोप; क्या है मामला? #World #International #NvidiaEspionageCase #ChineseIntelligence #HoneyTrap #AiChipSmuggling #SubahSamachar
