लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी : चंद्र
रैहन/जवाली (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जवाली की मतलाहड़ पंचायत में मंगलवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में 50 से अधिक समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया।कृषि मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों से लोगों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य को कहा, ताकि लोगों को अपने काम के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें।उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र जवाली में सड़क, शिक्षा, स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में कांग्रेस सरकार का योगदान रहा है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 00:29 IST
लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी : चंद्र #OfficialsShouldTakePeople'sComplaintsSeriously:Chandra #SubahSamachar
