ओमकार हत्याकांड: 12 दिनों से आरोपियों की गाजियाबाद पुलिस कर रही थी तलाश, दिल्ली में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
लोनी के गनौली गांव निवासी ओमकार की गोली मारकर अपहरण के मामले में फरार चल रहे 50000 के इनामी सौरभ और गोपाल दिल्ली पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए। गाजियाबाद पुलिस की अलग-अलग 10 टीमें इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया था। गाजियाबाद पुलिस दिल्ली में गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों का रिमांड लगी। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि जानकारी मिली है कि दोनों आरोपी दिल्ली पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए हैं। उन्होंने जानकारी के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना की है। टीम के दिल्ली पहुंचने पर और जानकारी मिलेगी। इस मामले में मोहित समेत दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस घटना में नामजद एक आरोपी अभी भी फरार है। गाजियाबाद पुलिस दिल्ली में गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों का रिमांड लेकर ओमकार के बारे में जानकारी करेगी। पुलिस की टीम लगातार नहर में सर्च अभियान चलाकर ओमकार की तलाश कर रही है। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। दोनों आरोपियों के दिल्ली में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार होने की जानकारी परिजनों को भी मिली है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 12, 2026, 11:53 IST
ओमकार हत्याकांड: 12 दिनों से आरोपियों की गाजियाबाद पुलिस कर रही थी तलाश, दिल्ली में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार #CityStates #Ghaziabad #GhaziabadPolice #DelhiPolice #DelhiEncounter #SubahSamachar
