Sant Kabir Nagar News: प्रथम दिवस पर प्रशिक्षण में कर्मियों को बताईं बारीकियां

संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को डिजिटल टूल्स एवं जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित जिला स्तरीय एवं चार्ज अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रथम दिन प्रशिक्षण में कर्मियों को बारीकियां बताई गईं। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना निदेशालय से उप निदेशक जनगणना एवं मंडल प्रभारी संजय कुमार, जिला प्रभारी जनगणना सुजीत कुमार श्रीवास्तव एवं नागेंद्र यादव ने समस्त चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान डीएम ने जनपद के समस्त चार्ज अधिकारियों को जनगणना-2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए निर्देशित किया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना-2027 दो चरणों में होगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना तथा द्वितीय चरण में जनसंख्या और जाति की गणना की जाएगी।इस अवसर पर एडीएम वित्त व राजस्व जयप्रकाश, एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, एसडीएम मेंहदावल संजीव राय, एसडीएम धनघटा डॉ. सुनील कुमार, अपर एसडीएम सुधीर कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, तहसीलदार मेंहदावल अल्पिका वर्मा, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 22:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: प्रथम दिवस पर प्रशिक्षण में कर्मियों को बताईं बारीकियां #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar