MP: खंडवा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास, मंत्री विजय शाह ने दिया योग अपनाने का संदेश

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह खंडवा शहर की स्थानीय अनाज मंडी प्रांगण में जिले के मुख्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन, जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन स्क्रीन के माध्यम से सुना और इसके बाद सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह, खंडवा विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता यादव, पुलिस अधीक्षक अगम जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आम नागरिकों के साथ योग किया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। सभी ने स्वस्थ जीवन और योग के महत्व का संदेश देते हुए नियमित योग करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। पढ़ें:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जबलपुर में किया योग, CM मोहन यादव भी रहे मौजूद; तस्वीरें योग हमें बेहतर इंसान बनाता है : विजय शाह कार्यक्रम के बाद जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग हमें स्वयं के लिए जीना सिखाता है। इससे शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं तथा व्यक्ति बेहतर इंसान बनता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है, जिसके लिए पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है। मन की बात से मिलती है सकारात्मक प्रेरणा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए विजय शाह ने कहा कि यह कार्यक्रम देश-दुनिया में हो रहे सकारात्मक कार्यों और प्रेरणादायक पहलुओं से लोगों को अवगत कराता है। इससे समाज को नई दिशा और ऊर्जा मिलती है। बंगाल की सांस्कृतिक विरासत का किया उल्लेख प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल में योग करने के संदर्भ में विजय शाह ने कहा कि बंगाल महान विभूतियों, ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की भूमि है। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया के सभी लोगों को योग के माध्यम से अपने शरीर और मन को स्वस्थ रखना चाहिए, ताकि एक स्वस्थ और सकारात्मक समाज का निर्माण हो सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 08:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP: खंडवा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास, मंत्री विजय शाह ने दिया योग अपनाने का संदेश #CityStates #Khandwa #MadhyaPradesh #KhandwaNews #KhandwaHindiNews #KhandwaViralNews #KhandwaLatestNews #YogaDay #SubahSamachar