Bareilly: सिटी बसों में मार्च से शुरू होगी ऑनलाइन एम-पास की सुविधा, विद्यार्थियों और बुजुर्गों को मिलेगी छूट
बरेली शहर में चलने वाले सिटी बसों के संचालन के लिए मार्च से ऑनलाइन एम-पास (मंथली पास) की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इसमें चार श्रेणी के पास में विद्यार्थियों और बुजुर्गों को विशेष छूट रहेगी। इसके लिए एप स्टोर से जाकर ई-सिटी बस यूपी ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है। नगर विकास विभाग की तरफ से संचालित सिटी बसों का किराया जनवरी से तीन गुना सस्ता कर दिया गया है, जिससे यात्रियों की रोजाना औसत संख्या बढ़कर 4500 हो गई है। गर्मी में इसके और बढ़ने की संभावना है। यात्रियों को और सुविधा देने के लिए सिटी बस प्रबंधन की तरफ से इसके लिए बैठक कर रणनीति बनाई गई। इसके तहत मार्च से यात्रियों के लिए एम-पास जारी किया जाएगा। चार कैटेगरी में यह एम पास रखा गया है। आम यात्रियों के लिए जनरल पास 900 रुपये का होगा, इसकी वैधता 30 दिन रहेगी। वहीं विद्यार्थियों के लिए 100 रुपये सस्ता पास होगा, यह 800 रुपये का होगा, जिसकी वैधता 30 दिन होगी। वहीं सीनियर सिटीजन का 800 रुपये का पास 30 दिन दिन के लिए होगा। वहीं एक दिन का पास 80 रुपये का होगा, इसमें अधिकतम 10 यात्रा की जा सकेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 09:43 IST
Bareilly: सिटी बसों में मार्च से शुरू होगी ऑनलाइन एम-पास की सुविधा, विद्यार्थियों और बुजुर्गों को मिलेगी छूट #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #OnlineM-pass #CityBus #Students #SubahSamachar
