Gorakhpur News: महिला अस्पताल में एक मरीज के साथ एक ही तीमारदार को मिलेगी अनुमति
- प्रसूताओं और नवजातों से मिलने के लिए भी एक-एक कर जा सकेंगे परिजन- व्यवस्था लागू कराने की जिम्मेदारी सुरक्षाकर्मियों को सौंपी गईअमर उजाला ब्यूरोगोरखपुर। जिला महिला अस्पताल के वार्डों में अब तीमारदारों की मनमानी नहीं चलेगी। एक मरीज के साथ सिर्फ एक तीमारदार को ही रहने की अनुमति होगी। वहीं, मरीजों का हाल जानने आने वाले परिजन को भी एक बार में एक ही व्यक्ति को वार्ड में प्रवेश दिया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने वार्डों में बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम उठाया है।अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूताओं और नवजातों को देखने के लिए बड़ी संख्या में रिश्तेदार पहुंचते हैं। कई बार एक मरीज के साथ कई लोग वार्ड में मौजूद रहते हैं। इससे न केवल दूसरे मरीजों को परेशानी होती है, बल्कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी उपचार में दिक्कत आती है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. अनिल झा ने नई व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सुरक्षाकर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लाउडस्पीकर से लगातार इसकी जानकारी भी दी जा रही है। अस्पताल प्रशासन अब मुलाकात के लिए टोकन व्यवस्था शुरू करने की तैयारी में है। एसआईसी ने बताया कि इसके लागू होने से अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगेगी और मरीजों को बेहतर माहौल मिल सकेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 03:09 IST
Gorakhpur News: महिला अस्पताल में एक मरीज के साथ एक ही तीमारदार को मिलेगी अनुमति #OnlyOneAttendantWillBePermittedToAccompanyAPatientAtTheWomen'sHospital. #SubahSamachar
