Bareilly News: पंजीकरण नहीं दिखा सके संचालक, अलहिंद पॉली क्लीनिक सील

बरेली। संचालन और पैनल में दर्ज चिकित्सकों के दस्तावेज न मिलने पर भोजीपुरा के जादौपुर स्थित अलहिंद पॉली क्लीनिक को सील किया गया है। संचालक को नोटिस देकर तलब किया गया है। दस्तावेज भी मांगे गए हैं। सीएमओ कार्यालय से जारी नोटिस के अनुसार अवैध संचालन की शिकायत मिलने पर जांच टीम गठित की गई थी। निरीक्षण के दौरान संचालक की ओर से प्रैक्टिस से संबंधित शैक्षिक योग्यता और अस्पताल पंजीकरण के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। लिहाजा, पॉली क्लीनिक को सील कर दस्तावेज के साथ संचालक को कार्यालय में तलब किया है।नोटिस में चेतावनी दी है कि निर्धारित तिथि पर उपस्थित ना होने, शैक्षिक योग्यता का प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं करने या संबंधित परिषद में पंजीकरण नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई होगी।सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट और उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर अपंजीकृत, अनधिकृत चिकित्सकों और चिकित्सा इकाइयों की जांच की जा रही है। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। झोलाछापों पर अंकुश लगाने के लिए भी नोडल को निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 03:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: पंजीकरण नहीं दिखा सके संचालक, अलहिंद पॉली क्लीनिक सील #OperatorsUnableToProduceRegistration;Al-HindPolyclinicSealed #SubahSamachar