Orai Accident: बाइक को टक्कर मारने के बाद नहर में गिरी कार, दो की मौत और दंपती घायल, अस्पताल में भर्ती

उरई में थाना कोटरा क्षेत्र अंतर्गत कोटरा-एट मार्ग पर बिनौरा नहर पुल के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सफेद रंग की टाटा पंच कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर रेस्क्यू कर कार को बाहर निकलवाया, जिसमें दो व्यक्ति फंसे मिले। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल उरई भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक की पहचान जितेंद्र सिंह (50) पुत्र बलबीर सिंह गुर्जर, निवासी ग्राम पचीपुरा, थाना कोंच, जनपद जालौन के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उक्त कार ने कोटरा-एट मार्ग पर ग्राम करथरा मोड़ के पास मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर रियाज मिर्जा पुत्र स्व. मिस्टर मिर्जा, निवासी थाना कोटरा सपरिवार एट की ओर जा रहे थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 13:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Orai Accident: बाइक को टक्कर मारने के बाद नहर में गिरी कार, दो की मौत और दंपती घायल, अस्पताल में भर्ती #CityStates #Kanpur #Jalaun #OraiNews #OraiCrimeNews #Orai #SubahSamachar