Orai: नौवीं की छात्रा से गैंगरेप; शिक्षक चाचा ने धमकाया, पुलिस बोली- सुबह आएंगे, अभी घर जाओ, दो हिरासत में
उरई में छुट्टी के बाद स्कूल से 9वीं की छात्रा को दो युवक घर खींच ले गए और कमरे में बंदकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह छूटकर स्कूल पहुंची और शिक्षक को उसके भतीजे और दोस्त की करतूत बताई। शिक्षक ने मदद करने की जगह धमकाया। छात्रा के परिजन जब थाने पहुंचे, तो उन्हें वहां से भी टरका दिया गया। मंगलवार को पीड़िता की मां ने एसपी से गुहार लगाई उसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय छात्रा जगम्मनपुर स्थित एक विद्यालय में 9वीं की छात्रा है। सोमवार को वह स्कूल गई थी। उसने बताया कि दोपहर में छुट्टी के बाद स्कूल के एक शिक्षक ने उसे रोक लिया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 06:19 IST
Orai: नौवीं की छात्रा से गैंगरेप; शिक्षक चाचा ने धमकाया, पुलिस बोली- सुबह आएंगे, अभी घर जाओ, दो हिरासत में #CityStates #Kanpur #Jalaun #UttarPradesh #OraiNews #OraiCrimeNews #Orai #SubahSamachar
