Sant Kabir Nagar News: पान की गुमटी जलकर राख, चार हजार नकदी और सामान जला
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के उसराशहीद चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात पान की गुमटी में अचानक आग लग गई। इससे गुमटी समेत उसमें रखा सारा सामान जल गया। उसराशहीद गांव के सैदा हुसैन पुत्र शमसुलहक गांव के चौराहे पर करीब दस साल से पान की गुमटी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को सेमरियावां बाजार से पान, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट, कसैली आदि सामान लगभग नौ हजार का खरीद कर लाए थे। रोज की तरह गुमटी बंद कर घर सोने चले गए। बृहस्पतिवार को रात करीब दो बजे गुमटी में आग लगने की सूचना मिली। लोगों ने गुहार लगाई। जब तक आग बुझाते तब तक गुमटी जल कर राख हो गई। इसमें रखा सिगरेट, गुटखा, मसाला, तंबाकू, कसैली आदि सामग्री समेत लगभग चार हजार नगद जलकर राख हो गए। इसकी सूचना पुलिस व हल्का लेखपाल को दे दी है। बाघनगर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। समाज सेवी इरशाद अहमद आदि गांव वालों ने बताया कि पीड़ित सैदा हुसैन बहुत गरीब है, उसे मदद की दरकार है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 23:17 IST
Sant Kabir Nagar News: पान की गुमटी जलकर राख, चार हजार नकदी और सामान जला #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar
