Pauri News: शिविर में लोगों के दांतों की जांच की

श्रीनगर। अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन सभागार में रामचन्द्र ऑरो डेंटल क्लिनिक एवं इम्प्लांट सेंटर के संचालक डॉ. केके गुप्ता के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संगठन के सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिकों के दांतों का परीक्षण किया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि नियमित दंत परीक्षण से रोगों का प्रारंभिक अवस्था में ही पता चल जाए तो समय रहते उपचार संभव हो पाता है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रियायत एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। दंत चिकित्सक डॉ. पूजा ने आवश्यक परामर्श दिया। संगठन के सचिव दीनबंधु सिंह चौहान ने डॉ. गुप्ता का आभार जताया। मौके पर राजाराम जोशी, संगठन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र मैठाणी, पूर्व अध्यक्ष पीसी नौडियाल आदि मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 12:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: शिविर में लोगों के दांतों की जांच की #People'sTeethWereExaminedInTheCamp #SubahSamachar