Chandigarh News: पीजीआई कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स ने टाली भूख हड़ताल, 27 को एक दिन की हड़ताल तय
चंडीगढ़। पीजीआई कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन और जॉइंट एक्शन कमेटी ने 25 अप्रैल से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को फिलहाल टाल दिया है। यूनियन ने पीजीआई प्रबंधन के अनुरोध और हालिया सकारात्मक कदमों को देखते हुए यह फैसला लिया, लेकिन विरोध पूरी तरह खत्म नहीं किया गया है।यूनियन ने स्पष्ट किया कि 20 अप्रैल के फैसलों के लागू होने का इंतजार करते हुए चेन हंगर फास्ट जारी रहेगा। साथ ही 27 अप्रैल को सुबह 6 बजे से एक दिन की हड़ताल की जाएगी और उसी दिन अगली रणनीति तय करने के लिए बैठक भी बुलाई गई है। यूनियन ने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा तय समय तक बकाया राशि कर्मचारियों के खातों में जमा नहीं की गई और पीजीआई प्रशासन ने अन्य ठेकेदारों को भुगतान के लिए फंड भी जारी नहीं किया। इसके अलावा, बातचीत की अगली तारीख को लेकर भी प्रबंधन की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 06:05 IST
Chandigarh News: पीजीआई कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स ने टाली भूख हड़ताल, 27 को एक दिन की हड़ताल तय #PGIContractWorkersPostponeHungerStrike #One-dayStrikeScheduledFor27th #SubahSamachar
