Plane Explosion Video: डोमिनिकन रिपब्लिक में विमान हादसा, टेक ऑफ के समय क्रैश हुआ विमान; वीडियो वायरल

डोमिनिकन रिपब्लिक केला रोमाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक निजी विमान क्रैश हो गया। अमेरिका में पंजीकृत यह बिजनेस जेट रविवार कोआपात लैंडिंग के समयदुर्घटनाग्रस्त हुआ। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरस्ट्रिप से टकराने के बाद विमानआग के बड़े गोले में बदल गया। इस हादसे में विमान में सवार चालक दल के दोनों सदस्यों की मौत हो गई। दुर्घटना का मंजर विचलित करने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो साझा किए हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में विमान आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास करता देखा जा सकता है। दुर्घटना से ठीक पहले विमान तेज गति से रनवे पर घिसटता हुआ देखा गया। इसके बाद विमान रनवे से फिसलकर हवाई अड्डा परिसर में हीघास वाले क्षेत्र में चला गया और इसी समय भीषण आग लग गई। विमान में सवारपायलट और सह-पायलट की मौत डोमिनिकन नागरिक उड्डयन संस्थान (आईडीएसी) ने इस घटना की पुष्टि की है। संस्थान ने बताया कि पायलट और सह-पायलट ही विमान में एकमात्र सवार थे। दुर्घटना के समय विमान में कोई यात्री मौजूद नहीं था।इसलिए बड़ी संख्या में लोग हताहत नहीं हुए। विमान के मॉडल को लेकर आईडीएसी ने कहा, यहएक गल्फस्ट्रीम जी200 दो इंजन वाला बिजनेस जेट था। अमेरिकामें पंजीकरण के बाद इसे एन318जेएफ नंबर आवंटित हुआ था। ये भी पढ़ें-Philippines Earthquake:फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी का खतरा मंडराया; तटीय इलाकों में अलर्ट टेक्सास जा रही थी फ्लाइट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे से पहलेविमान ला रोमाना से टेकऑफ हुआ था। ला रोमाना देश की राजधानी सैंटो डोमिंगो से लगभग 130 किलोमीटर पूर्व में स्थित लोकप्रिय पर्यटन शहर है। यह विमान अमेरिका के टेक्सास में ऑस्टिन जा रहा था। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान आग लग गई। ये भी पढ़ें-Iran War LIVE: क्या टूट गया युद्धविराम ईरान ने इस्राइल पर दागीं मिसाइलें, तेहरान में एयरस्पेस बंद; तनाव बढ़ा क्या गंभीर यांत्रिक खराबी के कारण हुई दुर्घटना विमानन अधिकारियों की तरफ से जारीप्रारंभिक रिपोर्ट्सके अनुसार, विमान दुर्घटना से पहले चालक दल के सदस्यों नेआपात स्थिति की सूचना दी थी।विमान में आई गंभीर यांत्रिक खराबी के कारण आपात स्थिति की सूचना दी गई। उस समय विमान ला रोमाना से लगभग 16 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में था। हादसे की आशंका को देखते हुए पायलटों ने विमान को तत्काल नजदीकी वापस हवाई अड्डे पर लाने का प्रयास किया। आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास करने के दौरान विमान क्रैश हो गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 08, 2026, 05:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



Plane Explosion Video: डोमिनिकन रिपब्लिक में विमान हादसा, टेक ऑफ के समय क्रैश हुआ विमान; वीडियो वायरल #World #International #SubahSamachar