Noida News: जेसीसी सीजन-8 के लिए खिलाड़ियों की हुई नीलामी

फोटोजेसीसी सीजन-8 के लिए खिलाड़ियों की हुई नीलामीनोएडा (संवाद)। जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप (जेसीसी) सीजन-8 का आगाज हो चुका है सेक्टर-62 स्थित होटल पार्क एसेंट में शनिवार को खिलाड़ियों की नीलामी (ऑक्शन) की गई। अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए आयोजित इस नीलामी में 10 फ्रेंचाइजी टीमों ने 80 युवा खिलाड़ियों को अपनी टीमों में शामिल किया। जेसीसी के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व बीसीसीआई क्रिकेटर राज यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों की नीलामी के साथ-साथ ट्रॉफी और टीम जर्सी का भी अनावरण किया गया। नोएडा एवं एनसीआर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पीयूष द्विवेदी, पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर लतिका तथा विभिन्न खेल प्रशिक्षक भी मौजूद रहे। टूर्नामेंट में शामिल प्रमुख टीमों में वीवीआईपी लिटिल चैंप्स, बॉडीकेयर रॉयल्स, नोएडा टाइगर्स, मुजफ्फरनगर टाइगर्स, स्काई एंकर चार्जर्स और जीएस हैरी दिल्ली इलेवन शामिल हैं। कई टीमों के मालिक पूर्व क्रिकेटर हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 18:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: जेसीसी सीजन-8 के लिए खिलाड़ियों की हुई नीलामी #PlayersAuctionedForJCCSeason8. #SubahSamachar