PM Modi In Netherlands LIVE: नीदरलैंड में पीएम के आगमन से प्रवासी उत्साहित; राजा से मुलाकात समेत कई कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुंचे, जहां वे व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के लिए नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ वार्ता करेंगे। मोदी 17 मई तक नीदरलैंड में रहेंगे। प्रधानमंत्री संयुक्त अरब अमीरात की संक्षिप्त यात्रा के बाद नीदरलैंड पहुंचे। इस यूरोपीय देश की मोदी की 2017 के बाद दूसरी यात्रा है। एम्सटर्डमपहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत किसने किया नीदरलैंड के हवाईअड्डे पर पहुंचने के बादप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत एडजुटेंट-जनरल रियर एडमिरल लुडगर ब्रुमेलार ने किया। लुडगर राजा विलियम-अलेक्जेंडर के सैन्य परिवार प्रमुख भी हैं। इसके अलावाविदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेनऔर नीदरलैंडमें भारत के राजदूत कुमार तुहिन समेत नीदरलैंडसरकार के कईवरिष्ठ अधिकारियों ने भी पीएम का स्वागतकिया। #WATCH | Prime Minister Narendra Modi lands in the Netherlands on the second leg of his 5-nation visit. At the invitation of the Prime Minister of the Netherlands, Rob Jetten, Prime Minister Modi is paying an official visit to the Netherlands. During the visit, the Prime… pic.twitter.com/PYOIp4JWgu — ANI (@ANI) May 15, 2026 शाही परिवार से मुलाकात के अलावा पीएम जेटेन के साथ द्विपक्षीय बातचीत इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री जेटेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और राजा विलियम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से भी मुलाकात करेंगे। यात्रा के दौरान मोदी के भारतीय समुदाय को संबोधित करने और प्रमुख डच व्यापार नेताओं के साथ बातचीत करने की भी उम्मीद है। ये भी पढ़ें-PM Modi UAE Visit:भारत में $5 अरब का निवेश करेगा यूएई; रक्षा, ऊर्जा और गैस सप्लाई पर हुए कई अहम समझौते यूरोप यात्रा से पहले UAE में रुके पीएम मोदी नीदरलैंड आने से पहले पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लगभग ढाई घंटे तक रूके। इस संक्षिप्त ठहराव के दौरान उन्होंने अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ वार्ता की। प्रधानमंत्री की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच अहम समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 16, 2026, 01:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




PM Modi In Netherlands LIVE: नीदरलैंड में पीएम के आगमन से प्रवासी उत्साहित; राजा से मुलाकात समेत कई कार्यक्रम #World #National #International #SubahSamachar