PM Modi Jhalmuri Video: पीएम के झालमुड़ी खाने का कमाल, गूगल सर्च ट्रैफिक ने 22 वर्षों में सर्वोच्च स्तर छुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल के झारग्राम में सड़क किनारे एक दुकान से खरीदकर झालमुड़ी खाने के बाद इस पारंपरिक स्ट्रीट फूड को लेकर लोगों में जबरदस्त दिलचस्पी दिखी। गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों के अनुसार, पीएम के झालमुड़ी खाने के बाद सर्च ट्रैफिक 2004 के बाद अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा गया। गूगल पर दिलचस्पी में 22 साल का रिकॉर्ड टूट गया। ग्राफ के अनुसार, शुरुआती वर्षों यानी 2004 से लेकर 2010 तक झालमुड़ी को लेकर सर्च दिलचस्पी काफी कम थी। 2010 के बाद इसमें धीरे-धीरे दिलचस्पी बढ़नी शुरू हुई लेकिन 2023 के बाद से इसमें तेज उछाल देने को मिली। हाल के दिनों में यह दिलचस्पी अचानक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। ग्राफ के विश्लेषण से पता चलता है कि सोशल मीडिया मंचों ने इस दिलचस्पी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। पीएम मोदी के फेसबुक पेज पर झालमुड़ी से जुड़े पोस्ट को करीब 9 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर पीएम के वीडियो को 24 घंटे में 10 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इन दोनों ही सोशल मीडिया मंचों पर पीएम की पोस्ट के व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। गूगल सर्च पर झालमुड़ी को लेकर दिलचस्पी बढ़ने की वजह चुनावी माहौल में पीएम मोदी का एक छोटी दुकान से झालमुड़ी बनवाकर खाना और उसका वायरल वीडियो है। झालमुड़ी झारखंड, बिहार, बंगाल और यूपी में लोकप्रिय है पर अब यह राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेंड कर रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 02:23 IST
PM Modi Jhalmuri Video: पीएम के झालमुड़ी खाने का कमाल, गूगल सर्च ट्रैफिक ने 22 वर्षों में सर्वोच्च स्तर छुआ #IndiaNews #National #SubahSamachar
