PM Modi Varanasi Visit: बरेका में पीएम का महिला सम्मेलन, मॉनिटरिंग टीम का गठन; बैठक में दी गई जिम्मेदारी

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को काशी आएंगे। यहां बरेका में विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी के निमित्त भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने वरिष्ठ भाजपा महिला नेताओं एवं काशी क्षेत्र मॉनिटरिंग टीम के साथ क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया में संयुक्त बैठक कर विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिला सम्मेलन को लेकर एक मॉनिटरिंग टीम का भी गठन किया गया है। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पीएम जब भी काशी आते हैं, तब काशी और पूर्वांचल के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात देकर जाते हैं। कहा कि इस बार भी पीएम करोड़ों रुपये की जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस महिला सम्मेलन को लेकर विधानसभा स्तर पर वरिष्ठ महिला नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला सम्मेलन को लेकर मंडलों में बैठकों का क्रम शुरू हो चुका है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 22:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




PM Modi Varanasi Visit: बरेका में पीएम का महिला सम्मेलन, मॉनिटरिंग टीम का गठन; बैठक में दी गई जिम्मेदारी #CityStates #Varanasi #PmModiVaranasiVisit #Bjp #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #SubahSamachar