Panipat News: पुलिस ने सेक्टर-11 में पकड़ा 3.20 लाख रुपये का जुआ, आठ गिरफ्तार
-एवीटी टीम ने सेक्टर में स्थित एक मकान पर मारा छापा, दांव पर रकम लगाकर खेल रहे थे जुआमाई सिटी रिपोर्टर पानीपत। दिवाली पर सेक्टर-11 में करीब 3.20 लाख का जुआ चल रहा था। जिला पुलिस की एवीटी टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर आठ लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है। उनसे जुआ में प्रयुक्त 3.20 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। थाना चांदनी बाग पुलिस ने आठों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने बताया कि पुलिस की एवीटी टीम गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि सेक्टर-11 निवासी मनोज उर्फ मोनू अपने साथियों के साथ अपने ही मकान की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में रकम दांव पर लगाकर ताश से जुआ खेल रहा है। एवीटी टीम ने मकान पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से आठ लोगों को काबू किया। उन्होंने अपनी पहचान मनोज उर्फ मोनू निवासी सेक्टर-11, कशिश और दीपक निवासी गीता कॉलोनी, नितेश निवासी नेताजी कॉलोनी, विनोद निवासी गांव डाहर, अशोक कुमार निवासी वार्ड-11 और जयप्रकाश निवासी घरौंडा व संजीव निवासी रेलवे रोड घरौंडा करनाल के रूप में बताई। पुलिस ने मौके पर फड़ पर रखे रुपयों की गिनती की। इनमें 500-500 के 628 नोट, 200-200 के 23 नोट और 100-100 के 14 नोट शामिल हैं। इनकी कुल 3.20 लाख रुपये थे। इसके अलावा 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। थाना चांदनी बाग पुलिस में सभी के खिलाफ हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 18:53 IST
Panipat News: पुलिस ने सेक्टर-11 में पकड़ा 3.20 लाख रुपये का जुआ, आठ गिरफ्तार #PoliceBustGamblingOperationWorthRs3.20LakhInSector-11;EightArrested #SubahSamachar
