Kangra News: पुलिस जवान को दी अंतिम विदाई
बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल पुलिस में कार्यरत बीड़ निवासी (सीटीएस एएसआई) राजेश कुमार का शुक्रवार को अचानक हृदय गति रुकने के कारण देहांत हो गया। एएसआई राजेश कुमार सीटीएस में पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला में कार्यरत थे। शनिवार को क्षेत्र वासियों ने नम आंखों से उनके पैतृक गांव बीड़ में उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दुखद घड़ी में डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा, थाना प्रभारी बीड़ आदर्श बरयाल और सहयोगी पुलिस कर्मियों ने राजेश कुमार को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान पुलिस टुकड़ी ने राजेश कुमार को अंतिम सलामी दी। गांव वासियों ने बताया कि राजेश कुमार मृदु भाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के थे, उनका इस तरह से अचानक चले जाना बहुत ही दुखद है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 11, 2026, 17:49 IST
Kangra News: पुलिस जवान को दी अंतिम विदाई #PoliceConstableGivenFinalFarewell #SubahSamachar
