Noida News: पीस कमेटी के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील

ग्रेटर नोएडा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक की गई। पुलिस कार्यालय सूरजपुर में आयोजित इस बैठक में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने एडीसीपी सेंट्रल नोएडा आरके. गौतम के साथ संभ्रांत नागरिकों से संवाद किया। बैठक में अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचने दें। किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि या तनाव की स्थिति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 20:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: पीस कमेटी के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील #PoliceHeldMeetingWithPeaceCommetee #SubahSamachar