Pauri News: कोतवाली में धरने पर बैठे आंदोलनकारियों को पुलिस ने उठाया, दो को भेजा जेल
फोटोमुआवजे समेत अन्य मांगों के लिए थाने में धरना दे रहे थे परियोजना प्रभावित महिलाओं और पुलिस के बीच हुई छीनाझपटी, चार महिलाओं को वार्ता के लिए तहसील में रोकासंवाद न्यूज एजेंसीश्रीनगर। मुआवजा भुगतान एवं अन्य मांगों के लिए कोतवाली थाने में धरने पर बैठे परियोजना प्रभावितों को पुलिस ने बुधवार को जबरन उठा दिया। इस दौरान महिलाओं और पुलिस के बीच छीनाझपटी भी हुई। इनमें से आंदोलन का समर्थन कर रहे संवैधानिक अधिकार मंच के संयोजक दौलत कुंवर व सरस्वती देवी को एसडीएम कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। दूसरी ओर चार अन्य महिला आंदोलनकारियों को वार्ता के लिए देर शाम तक तहसील परिसर में ही रोके रखा गया। बीते मंगलवार को परियोजना कार्यालय के गेट पर धरना दे रहीं आंदोलनकारी महिलाओं को पुलिस उठाकर कोतवाली ले आई थी। विरोध में आंदोलनकारी व दौलत कुंवर तथा सरस्वती देवी पूरी रात भर थाने में ही धरने पर डटे रहे। बुधवार को दौलत कुंवर व सरस्वती देवी ने भूख हड़ताल भी शुरू कर दी। घटनाक्रम के तहत आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए पहुंचे तहसीलदार व कोतवाली निरीक्षक कुलदीप सिंह ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने आंदोलनकारियों को जबरन उठा लिया। पुलिस जब दौलत कुंवर को उठाकर गाड़ी में ले जाने लगी तो महिलाएं भड़क उठीं और पुलिस को रोकने लगीं। इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारी महिलाओं के बीच छीनाझपटी भी हुई। पुलिस आखिरकार आंदोलनकारियों को उठाकर मेडिकल परीक्षण के लिए ले गई जहां से उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दौलत कुंवर और सरस्वती देवी को पौड़ी जेल भेज दिया गया। चार आंदोलनकारी महिलाओं को सुनीता पांडे, सरस्वती, विमला देवी, गीता देवी को देर सांय तक तहसील में ही रखा गया। आंदोलनकारी गीता देवी ने बताया कि पुलिस की ओर से उन्हें वार्ता के लिए तहसील में रोका गया है यदि प्रशासन के साथ वार्ता सफल नहीं होती तो वह भी जेल जाने के लिए तैयार हैं। कहा कि वह 13 दिन से मांगों को लेकर धरना, प्रदर्शन व पांच दिन से क्रमिक अनशन पर थीं लेकिन प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली। दूसरी ओर एसएसआई पंकज तिवारी ने बताया कि एसडीएम कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों आंदोलनकारियों को जेल भेज दिया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 19:38 IST
Pauri News: कोतवाली में धरने पर बैठे आंदोलनकारियों को पुलिस ने उठाया, दो को भेजा जेल #PoliceRemovedProtestersWhoWereStagingASit-inAtThePoliceStation;TwoWereSentToJail. #SubahSamachar
