Sant Kabir Nagar News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार सिपाही की मौत
जगदीशपुर (गोरखपुर)। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल स्थित तुर्रा नाला के समीप कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विवेक कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो एडीजी जोन कार्यालय में आरक्षी के पद पर तैनात थे।जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार सिंह (29) पुत्र नागमणि सिंह, निवासी सोहनरिया, तरकुलवा, जनपद देवरिया की मूल नियुक्ति संतकबीरनगर में थी, जबकि वहां से उनका अटैचमेंट गोरखपुर के एडीजी जोन कार्यालय में था। बताया जा रहा है कि बुधवार को वह गोरखपुर से अपने घर तरकुलवा जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही वह कुसम्ही जंगल स्थित तुर्रा नाला के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलने के बाद एम्स थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश पांडेय और जगदीशपुर चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को तत्काल एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 00:40 IST
Sant Kabir Nagar News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार सिपाही की मौत #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar
