Varanasi News: जिला अस्पताल में गहराया बिजली संकट, एक घंटे तक अंधेरे में रहा पर्ची व दवा काउंटर; परेशानी

Varanasi News: दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में गुरुवार सुबह बिजली आपूर्ति बाधित होने से मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब नौ बजे तक अस्पताल के कई हिस्सों में अंधेरा छाया रहा, जिससे पर्चा बनाने, दवा वितरण और ओपीडी सेवाओं पर असर पड़ा। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ही अस्पताल की व्यवस्था सामान्य हो सकी। अस्पताल परिसर में इन दिनों मेडिकल कॉलेज की नई ओपीडी के निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान जगह-जगह खुदाई की जा रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मंगलवार देर रात निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से विद्युत केबल कट गई थी। इसके कारण अस्पताल परिसर के भूतल पर स्थित पर्चा काउंटर, दवा काउंटर और ओपीडी हॉल की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। हालांकि रात में कुछ हिस्सों में बिजली बहाल कर दी गई थी, लेकिन पूरी व्यवस्था सामान्य नहीं हो सकी। गुरुवार सुबह जब ओपीडी काउंटर खुला तो बिजली न होने के कारण पर्चा बनाने का काम प्रभावित रहा। दवा काउंटर पर भी अंधेरे के कारण कर्मचारियों और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बन गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 00:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: जिला अस्पताल में गहराया बिजली संकट, एक घंटे तक अंधेरे में रहा पर्ची व दवा काउंटर; परेशानी #CityStates #Varanasi #VaranasiDistrictHospital #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar