Panipat News: आंधी और बारिश से बिजली गुल

माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। बारिश और तेज हवा के चलते शहरी क्षेत्र और ग्रामीण अंचल में करीब 30 खंभे और 25 पेड़ टूट गए। पानीपत-जींद लाइन पर मतलौडा के भालसी गांव के नजदीक वीरवार रात को दूसरे दिन लाइन गिर गई। इस लाइन को पिछले दिनों सड़क चौड़ीकरण के चलते पीछे किया था। इससे भालसी और मतलौडा क्षेत्र में पूरा दिन बिजली बाधित रही। सबसे अधिक मतलौडा में 34 और समालखा में 31 एमएम बारिश दर्ज की।शहर में रेडक्रॉस सोसाइटी के बाहर चार खंभे गिर गए। बिजली निगम ने सुबह 10 बजे बाजार की लाइन चालू कर पाया। भालसी गांव में लाइन को उठाने का काम शुक्रवार सायं तक चला। ऐसे में मतलौडा मंडी और आसपास के गांवों की बिजली बंद रही। बिजली निगम ने शुक्रवार शाम तक जिले की सभी लाइन सुचारु करने का दावा किया है।वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे तेज हवा के साथ बारिश के बाद बिजली गुल हो गई थी। बिजली निगम आधी रात तक शहर की बिजली सुचारु कर पाया था। शुक्रवार सुबह आठ बजे पूरे जिले की बिजली को जांचने के लिए प्रयास किया तो कई लाइनों में फाल्ट मिला। जीटी रोड रेडक्रॉस के नजदीक चार खंभे टूट मिले। बिजली निगम की टीम ने इनको खड़ा कर 10 बजे तक बिजली चालू की। इस दौरान रेडक्रॉस और कपड़ा मार्केट की बिजली बंद रही। दुकानदारों को सुबह के समय परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली सुविधा केंद्र में 1600 शिकायत आई। टीम ने मौके पर इनका समाधान किया। इसके बाद ग्रामीण अंचल की लाइनों को सुचारु किया। खेतों की लाइनों को सायं पांच बजे तक ठीक किया। बिजली निगम के सब अर्बन डिवीजन के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू ने बताया कि बिजली की सभी लाइनों को सुचारु कर दिया है।मतलौडा में बिजली की लाइन गिरीमतलौडा। पानीपत-जींद स्टेट हाईवे पर मतलौडा के नजदीक भालसी गांव में बिजली के 12 खंभे गिर गए। इससे पहले बुधवार रात को भी 12 खंभे गिरे थे। बिजली निगम की टीम ने शुक्रवार को पूरा दिन में लाइनों को ठीक किया। इसके बाद बिजली सुचारु हो सकी। इस दौरान भालसी, हैचरी, मतलौडा अनाज मंडी, ऊंटला व थिराना की बिजली बाधित रही। ग्रामीणों को शुक्रवार को दूसरे दिन बिजली न आने पर परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण दिन के समय पशुओं के लिए चारा भी नहीं काट पाए।यहां इतनी बारिश दर्ज कीखंड बारिश (मिलीमीटर)पानीपत 06समालखा 31इसराना 06बापौली 17मतलौडा 34नोट : बारिश का आंकड़ा प्रशासन से लिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 03:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: आंधी और बारिश से बिजली गुल #PowerOutageDueToStormAndRain. #SubahSamachar