Delhi NCR News: बारिश के बाद बाधित हुई बिजली, 247 शिकायतें मिली

सबसे ज्यादा शिकायतें अशोक विहार फेज -3 और सेक्टर 10 में संवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम। बारिश के बाद फॉल्ट आने के कारण कई जगहों पर लोगों को बिजली संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ा। बिजली निगम के शिकायत कक्ष में शुक्रवार को कुल 247 शिकायतें दर्ज की गई। सर्किल वन क्षेत्र में 218 शिकायतें दर्ज की गई जबकि सर्किल टू में 29 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें सबसे ज्यादा बिजली संबंधित शिकायतें अशोक विहार फेज -3 इलाके में आई। अशोक विहार फेज -3 में शुक्रवार दोपहर तक 15 शिकायतें दर्ज की गई थी। सेक्टर 10 से भी बिजली संबंधित कई शिकायतें दर्ज की गई। सेक्टर 46 के कुछ हिस्से में पेड़ गिरने के कारण बिजली व्यवस्था बृहस्पतिवार देर रात से शुक्रवार शाम तक बिजली व्यवस्था बाधित रही।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 19:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: बारिश के बाद बाधित हुई बिजली, 247 शिकायतें मिली #PowerSupplyDisruptedFollowingRain;247ComplaintsReceived #SubahSamachar