Rohtak News: शहर की कॉलोनियों में आज रहेगी बिजली बाधित

रोहतक। शहर की कॉलोनियों में रविवार को बिजली निगम की ओर कॉलोनियों में बिजली सुधार कार्य किया जाएगा। इससे बिजली कट होने से आमजन को परेशानी हो सकती है। इंडस्ट्रियल एरिया के उपमंडल अधिकारी शिवम ने बताया कि सुबह 7:30 से सुबह 9 बजे तक 33 केवी सब स्टेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर मरम्मत कार्य जाएगा। इस कारण सब्जी मंडी चौक, गुलाब रेवड़ी चौक, चमेली मार्केट, कसाई चौक, कच्चा बेरी रोड, इंदिरा मार्केट, रेलवे रोड, गौड़ कॉलेज, बाबरा चौक व मालगोदाम रोड की बिजली बाधित रहेगी। साथ ही सुबह 8 से 10 आईडीसी नंबर 2, आईडीसी नंबर 3, आईडीसी नंबर 5, 11 केवी पंचरत्न, जैन आईपी, सिंगला स्क्रू, शास्त्री नगर, श्याम कॉलोनी, एके ऑटोमैटिक्स 1, एके ऑटोमैटिक्स 2, सैनिक कॉलोनी व हिसार रोड के 11 केवी फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 21:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: शहर की कॉलोनियों में आज रहेगी बिजली बाधित #PowerSupplyToBeInterruptedInCityColoniesToday #SubahSamachar