Bulandshahar News: भंडारे में भोग लगाकर बांटा प्रसाद

बुलंदशहर। यमुनापुरम स्थित एआरटीओ कार्यालय के पास मंगलवार को बालाजी निष्काम सेवा समिति ने भंडारे का आयोजन किया। शुभारंभ समिति के सेवादार संंजीव सेठ उर्फ रामू भाई ने प्रभु हनुमान और गोमाता को भोग लगाकर किया। इसके बाद सेवादारों ने लोगों को प्रसाद वितरित किया। आयोजक संंजीव सेठ ने बताया कि समिति की ओर से समय-समय पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारे के लिए समय-समय पर लोगों का भी सहयोग मिलता रहता है। साथ ही समिति की ओर से घर-घर जाकर निशुल्क सुंदरकांड पाठ भी किया जाता है। निराश्रित एवं गरीब लोगों को भोजन कराने के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। सेवादार मनोज कुमार सेठ ने बताया कि भंडारे काफी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में मनोज शर्मा बराल, राजू, रोहित, मोहित, पिंटू, अनस, दिनेश कुमार आदि का सहयोग रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 19:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Bulandshahr News



Bulandshahar News: भंडारे में भोग लगाकर बांटा प्रसाद #BulandshahrNews #SubahSamachar