Gurugram News: खांडसा रोड पर पाइपलाइन टूटने से परेशानी
गुरुग्राम। खांडसा रोड पर पाइपलाइन टूटने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर यातायात प्रभावित होने से सुबह और शाम के व्यस्त समय में जाम लग रहा है। इससे वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम की टीम रात से ही मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। नगर निगम की टीम पाइपलाइन को ठीक करने के लिए लगातार काम कर रही है। निगम अधिकारियों का दावा है कि मरम्मत कार्य जल्द पूरा कर लाइन को दुरुस्त कर दिया जाएगा। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 16:46 IST
Gurugram News: खांडसा रोड पर पाइपलाइन टूटने से परेशानी #ProblemsCausedByAPipelineBurstOnKhandsaRoad #SubahSamachar
