Sant Kabir Nagar News: ग्राम चौपाल में हुआ समस्याओं का निस्तारण

संवाद न्यूज एजेंसी रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक के ग्राम पंचायत लौकिहा और खेवसिया में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में सबसे ज्यादा मामले आवास, आयुष्मान कार्ड, सम्मान निधि, पेंशन से संबंधित आए। जिनका निस्तारण किया गया। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित होने वाला ग्राम चौपाल में 11:00 बजे से पौली ब्लाॅक के लौकिहा में बृजेश यादव ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं को बताया। इस दौरान आवास, पेंशन, सम्मान निधि के 12 मामले आए, जिनका निस्तारण किया गया। खेवसिया में ग्राम पंचायत अधिकारी अंबरीश पटेल की अध्यक्षता में 11:00 बजे से चौपाल लगी, जिसमें 11 लोगों ने समस्याएं नोट कराईं। इसमें आवास, पेंशन और नाली निर्माण जल निकासी के मामले रहे। कुछ ग्रामीणों ने गांव में मतदाता सूची में नाम न होने की चिंता जताई। उसे ठीक कराने की मांग की। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी उदय सिंह, सचिन, बृजेश यादव, अमरीश पटेल, आद्या यादव, सर्वेश यादव, रामाकांत यादव आदि लोग मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 02, 2026, 23:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: ग्राम चौपाल में हुआ समस्याओं का निस्तारण #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar