Chamoli News: आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध जारी
कर्णप्रयाग। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा संघ ने सात सूत्री मांगों के निराकरण के लिए बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी आधे दिन का कार्यबहिष्कार किया है। बृहस्पतिवार को सुबह 8 से 11 बजे तक चिकित्सकों ने काला फीता बांधकर अस्पताल में कार्य किया। संघ के मीडिया प्रभारी डॉ. हिमांशु डिमरी और डॉ. मनीष खंडूड़ी ने बताया कि चिकित्सा संवर्ग के लिए विभागीय निदेशक की नियुक्ति करने, समयबद्ध एसीपी और डीसीपी, विभागीय पुनर्गठन की मांग का निराकरण नहीं होने तक सांकेतिक कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 16:57 IST
Read More:
Protest by Ayurvedic doctors continues.
Chamoli News: आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध जारी #ProtestByAyurvedicDoctorsContinues. #SubahSamachar
