भारत में खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन: कश्मीर से लखनऊ तक कई जगहों पर विरोध, सड़कों पर उतरे शिया समुदाय के लोग

इस्राइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च लीडर खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर से लखनऊ तक कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन जारी है। उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट लागू कर दिया गया है। ईरान और खाड़ी देशों पर हमले और युद्ध के हालात के मद्देनजर उप के सभी जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह मीटिंग में विशेष एहतियात बरतने को कहा है। इसके बाद सभी जिलों को दोबारा आगाह किया गया है। लखनऊ समेत कई जिलों में हो रहे प्रदर्शन पर भी पुलिस के पैनी नजर है। कश्मीर में भी सड़कों में उतरे लोग वहीं कश्मीर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए। अधिकारियों के अनुसार, खासतौर पर शिया आबादी वाले इलाकों में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारे लगाए, ईरान के साथ एकजुटता व्यक्त की और हमले की निंदा की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 08:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



भारत में खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन: कश्मीर से लखनऊ तक कई जगहों पर विरोध, सड़कों पर उतरे शिया समुदाय के लोग #IndiaNews #National #SubahSamachar